
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार जारी किया हो... - लोकतांत्रिक राजनीति
Question
उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार जारी किया होगा:
| क. देश से जूट का निर्यात बढ़ाने के लिए एक नई नीति बनाई जा रही है। | 1. रक्षा मंत्रालय |
| ख. ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन सेवाएँ सुलभ करायी जाएँगी। | 2. कृषि, खाद्यान्न और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय |
| ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिकने वाले चावल और गेहूँ की कीमतें कम की जाएँगी। | 3. स्वास्थ्य मंत्रालय |
| घ. पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। | 4. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
| ङ. ऊँची पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के भत्ते बढ़ाए जाएँगे। | 5. संचार और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
उत्तर (Answer)
सही मिलान इस प्रकार है:
क. देश से जूट का निर्यात बढ़ाने के लिए एक नई नीति बनाई जा रही है।
— 4. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
ख. ग्रामीण इलाकों में टेलीफोन सेवाएँ सुलभ करायी जाएँगी।
— 5. संचार और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय
ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिकने वाले चावल और गेहूँ की कीमतें कम की जाएँगी।
— 2. कृषि, खाद्यान्न और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
घ. पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा।
— 3. स्वास्थ्य मंत्रालय
ङ. ऊँची पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के भत्ते बढ़ाए जाएँगे।
— 1. रक्षा मंत्रालय