
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
निम्नलिखित में मेल ढूँढ़ें कॉलम (क-घ) कॉलम (1-4) ... - लोकतांत्रिक राजनीति
Question
निम्नलिखित में मेल ढूँढ़ें
| कॉलम (क-घ) | कॉलम (1-4) |
| क. समय-समय पर मतदाता सूची का नवीनीकरण आवश्यक है ताकि | 1. समाज के हर तबके का समुचित प्रतिनिधित्व हो सके। |
| ख. कुछ निर्वाचन-क्षेत्र अनु.जाति और अनु. जनजाति के लिए आरक्षित हैं ताकि | 2. हर एक को अपना प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले। |
| ग. प्रत्येक को सिर्फ़ एक वोट डालने का हक है ताकि | 3. हर उम्मीदवार को चुनावों में लड़ने का समान अवसर मिले। |
| घ. सत्ताधारी दल को सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं क्योंकि | 4. संभव है कुछ लोग उस जगह से अलग चले गए हों जहाँ उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था। |
उत्तर (Answer)
सही मिलान इस प्रकार है:
क. समय-समय पर मतदाता सूची का नवीनीकरण आवश्यक है ताकि — 4. संभव है कुछ लोग उस जगह से अलग चले गए हों जहाँ उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था।
ख. कुछ निर्वाचन-क्षेत्र अनु.जाति और अनु. जनजाति के लिए आरक्षित हैं ताकि — 1. समाज के हर तबके का समुचित प्रतिनिधित्व हो सके।
ग. प्रत्येक को सिर्फ़ एक वोट डालने का हक है ताकि — 2. हर एक को अपना प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले।
घ. सत्ताधारी दल को सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं क्योंकि — 3. हर उम्मीदवार को चुनावों में लड़ने का समान अवसर मिले।