Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»लोकतांत्रिक राजनीति» Chapter 3: चुनावी राजनीति

भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं, यह बताने के लिए इनमें कौन-सा वा... - लोकतांत्रिक राजनीति

Question

भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं, यह बताने के लिए इनमें कौन-सा वाक्य सही कारण नहीं देता?
क. भारत में दुनिया के सबसे ज़्यादा मतदाता हैं।
ख. भारत में चुनाव आयोग काफ़ी शक्तिशाली है।
ग. भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता है।
घ. भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियाँ जनादेश स्वीकार कर लेती हैं।

उत्तर (Answer)

इसका सही उत्तर है:

क. भारत में दुनिया के सबसे ज़्यादा मतदाता हैं।

(यह वाक्य सही कारण नहीं है क्योंकि मतदाताओं की अधिक संख्या जनसंख्या पर निर्भर करती है, न कि चुनाव के लोकतांत्रिक होने पर। कोई अलोकतांत्रिक देश भी अधिक जनसंख्या के कारण ज़्यादा मतदाता रख सकता है। बाकी तीनों विकल्प—शक्तिशाली चुनाव आयोग, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और जनादेश का स्वीकार किया जाना—लोकतांत्रिक चुनाव के ठोस आधार हैं।)

Related Questions

यहाँ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी गड़बड़ियों की कुछ रिपोर्टें दी गई हैं। क्या ये देश अपने यहाँ के चुनावों में सुधार के लिए भारत से कुछ बातें सीख सकते हैं? प्रत्येक मामले में आप क्या सुझाव देंगे?

क. नाइजीरिया के एक चुनाव में मतगणना अधिकारी ने जान-बूझकर एक उम्मीदवार को मिले वोटों की संख्या बढ़ा दी और उसे जीता हुआ घोषित कर दिया। बाद में अदालत ने पाया कि दूसरे उम्मीदवार को मिले पाँच लाख वोटों को उस उम्मीदवार के पक्ष में दर्ज कर लिया गया था।

ख. फिजी में चुनाव से ठीक पहले एक परचा बाँटा गया जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर पूर्व
प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी के पक्ष में वोट दिया गया तो खून-खराबा हो जाएगा। यह धमकी
भारतीय मूल के मतदाताओं को दी गई थी।

ग. अमेरिका के हर प्रांत में मतदान, मतगणना और चुनाव संचालन की अपनी-अपनी प्रणालियाँ हैं।
सन् 2000 के चुनाव में फ्लोरिडा प्रांत के अधिकारियों ने जॉर्ज बुश के पक्ष में अनेक विवादास्पद
फ़ैसले लिए पर उनके फ़ैसले को कोई भी नहीं बदल सका।

READ FULL ANSWER »

भारत में चुनावी गड़बड़ियों से संबंधित कुछ रिपोर्टें यहाँ दी गई हैं। प्रत्येक मामले में समस्या की पहचान कीजिए। इन्हें दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है?

क. चुनाव की घोषणा होते ही मंत्री महोदय ने बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा खोलने के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
ख. विपक्षी दलों का आरोप था कि दूरदर्शन और आकाशवाणी पर उनके बयानों और चुनाव अभियान को उचित जगह नहीं मिली।
ग. चुनाव आयोग की जाँच से एक राज्य की मतदाता सूची में 20 लाख फ़र्जी मतदाताओं के नाम मिले।
घ. एक राजनैतिक दल के गुंडे बंदूकों के साथ घूम रहे थे, दूसरी पार्टियों के लोगों को मतदान में भाग लेने से रोक रहे थे और दूसरी पार्टी की चुनावी सभाओं पर हमले कर रहे थे।

READ FULL ANSWER »
VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: लोकतांत्रिक राजनीति
Class: class 9
Chapter 3: चुनावी राजनीति
Medium: Hindi Medium