
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
बस इतना ही काफ़ी है। फिर मैं भी ज़ोर लगाता हूँ।... - क्षितिज भाग-1
Question
बस इतना ही काफ़ी है। फिर मैं भी ज़ोर लगाता हूँ। 'ही', 'भी' वाक्य में किसी बात पर ज़ोर देने का काम कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को निपात कहते हैं। कहानी में से पाँच ऐसे वाक्य छाँटिए जिनमें निपात का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर (Answer)
कहानी में से निपात (ही, भी, तो, तक) युक्त पाँच वाक्य निम्नलिखित हैं:
कुत्ता भी बहुत गरीब जानवर है।
गधे का एक छोटा भाई और भी है।
एक ही विजय ने उसे संसार की सभ्य जातियों में गण्य बना दिया।
वे जान-बूझकर भी गिर पड़ते थे।
इतना तो हो ही गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई।