Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»क्षितिज भाग-1» Chapter 1: दो बैलों की कथा

कहानी में जगह–जगह मुहावरों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँ... - क्षितिज भाग-1

Question

कहानी में जगह–जगह मुहावरों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच मुहावरे छाँटिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

 
उत्तर (Answer)

कहानी में प्रयुक्त पाँच मुहावरे और उनके वाक्य प्रयोग निम्नलिखित हैं:

  1. जी तोड़ काम करना (बहुत अधिक मेहनत करना)

    • वाक्य प्रयोग: परीक्षा में प्रथम आने के लिए राहुल ने जी तोड़ काम किया

  2. ईंट का जवाब पत्थर से देना (कड़ी प्रतिक्रिया देना)

    • वाक्य प्रयोग: भारतीय सैनिकों ने दुश्मन की गोलीबारी का ईंट का जवाब पत्थर से दिया

  3. दाँतों पसीना आना (बहुत अधिक कठिन परिश्रम करना)

    • वाक्य प्रयोग: पहाड़ों पर चढ़ाई करते समय पर्वतारोहियों को दाँतों पसीना आ गया

  4. टुकुर-टुकुर ताकना (लाचारी से देखना)

    • वाक्य प्रयोग: जब मालिक कुत्ते को डाँट रहा था, तब वह बेचारा उसका मुँह टुकुर-टुकुर ताकने लगा।

  5. जान से हाथ धोना (मर जाना)

    • वाक्य प्रयोग: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर ड्राइवर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

 

Related Questions

VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: क्षितिज भाग-1
Class: class 9
Chapter 1: दो बैलों की कथा
Medium: Hindi Medium