Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»समकालीन भारत» Chapter 1: भारत - आकार और स्थिति

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:(i) अरब सागर तथा बंग... - समकालीन भारत

Question

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर (Answer)

(i) उत्तर: अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। दक्षिण में हमारे पड़ोसी द्वीपीय देश श्रीलंका और मालदीव हैं।

(ii) उत्तर: क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश हैं: रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया

(iii) उत्तर:

  • उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान।

  • उत्तरी पड़ोसी: चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान।

  • उत्तर-पूर्वी पड़ोसी: म्यांमार और बांग्लादेश।

(iv) उत्तर: कर्क रेखा भारत के इन 8 राज्यों से गुजरती है: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम

Related Questions

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान (ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़ (घ) त्रिपुरा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97° 25' पू० (ख) 77° 6' पू०
(ग) 68° 7' पू० (घ) 82° 32' पू०

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन (ख) भूटान
(ग) नेपाल (घ) म्यांमार

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी (ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार (घ) दीव और दमन

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान (ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश (घ) नेपाल

READ FULL ANSWER »
VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: समकालीन भारत
Class: class 9
Chapter 1: भारत - आकार और स्थिति
Medium: Hindi Medium