Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»समकालीन भारत» Chapter 1: भारत - आकार और स्थिति

मानचित्र कौशल निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए... - समकालीन भारत

Question

मानचित्र कौशल

निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए :
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर
(viii) सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र

उत्तर (Answer)

(i) अरब सागर: लक्षद्वीप; बंगाल की खाड़ी: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप: भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश।

(iii) कर्क रेखा वाले राज्य: गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिज़ोरम।

(iv) मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु: कन्याकुमारी।

(v) सबसे उत्तरी अक्षांश: 37° 6' उ० (उत्तर)।

(vi) मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश: 8° 4' उ० (उत्तर)।

(vii) सबसे पूर्वी देशांतर: 97° 25' पू० (पूर्व); सबसे पश्चिमी देशांतर: 68° 7' पू० (पूर्व)।

(viii) सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य: गुजरात।

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि: पाक जलसंधि (Palk Strait)।

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र:

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  2. चंडीगढ़

  3. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

  4. दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)

  5. जम्मू और कश्मीर

  6. लद्दाख

  7. लक्षद्वीप

  8. पुडुचेरी

Related Questions

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान (ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़ (घ) त्रिपुरा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97° 25' पू० (ख) 77° 6' पू०
(ग) 68° 7' पू० (घ) 82° 32' पू०

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन (ख) भूटान
(ग) नेपाल (घ) म्यांमार

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी (ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार (घ) दीव और दमन

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान (ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश (घ) नेपाल

READ FULL ANSWER »
VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: समकालीन भारत
Class: class 9
Chapter 1: भारत - आकार और स्थिति
Medium: Hindi Medium