Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»विज्ञान» Chapter 2: क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?

निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:(a) संतृप्त विलयन... - विज्ञान

Question

निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:
(a) संतृप्त विलयन
(b) शुद्ध पदार्थ
(c) कोलाइड
(d) निलंबन

उत्तर (Answer)

(a) संतृप्त विलयन

व्याख्या:
जब किसी निश्चित तापमान पर विलायक (जैसे पानी) में विलेय (जैसे नमक/चीनी) इतनी मात्रा में घुल जाए कि वह अब और नहीं घुल सकता, तो ऐसा विलयन संतृप्त विलयन कहलाता है।

उदाहरण:
अगर 25°C पर पानी 36 g नमक घोल सकता है और आप 100 g पानी में 36 g नमक मिला देते हैं, तो यह संतृप्त नमक का विलयन होगा।
अगर आप और नमक डालेंगे तो वह तल में जमा रहेगा, घुलेगा नहीं।

(b) शुद्ध पदार्थ

व्याख्या:
ऐसा पदार्थ जिसमें केवल एक ही प्रकार के कण (तत्व या यौगिक) हों और जिनके गुण पूरे पदार्थ में एक जैसे हों, उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं।

उदाहरण:

  • डिस्टिल्ड वाटर (शुद्ध जल) — केवल H₂O कण

  • सोना (Au) — एक ही प्रकार के कण

  • सोडियम क्लोराइड (NaCl) — एक ही यौगिक, हर जगह समान गुण

दूध, हवा, मिट्टी — ये शुद्ध पदार्थ नहीं, मिश्रण हैं।

(c) कोलाइड 

व्याख्या:
ऐसा मिश्रण जिसमें कण बहुत छोटे होते हैं (1–1000 nm), जो न आँखों से दिखते हैं न फ़िल्टर पेपर से रुकते हैं, लेकिन प्रकाश डालने पर Tyndall effect दिखाते हैं, उन्हें कोलाइड कहते हैं।

उदाहरण:

  • दूध

  • धुँध

  • साबुन का झाग

  • बादल

  • स्टार्ट्च का घोल

Tyndall effect: टॉर्च की रोशनी धुँध में दिखाई देना।

(d) निलंबन

व्याख्या:
ऐसा मिश्रण जिसमें कण काफी बड़े होते हैं जिन्हें नग्न आँखों से देखा जा सकता है। ये कण कुछ समय बाद नीचे बैठ जाते (अवसादन) हैं और फ़िल्टर पेपर से भी रुक जाते हैं।

उदाहरण:

  • पानी + बालू

  • पानी + खड़िया

  • मिट्टी वाला पानी

  • सरसों का घोल

इनमें कण दिखाई देते हैं और कुछ समय बाद नीचे बैठ जाते हैं।

Related Questions

निम्नलिखित को पृथक् करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएँगे?
(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक् करने में।
(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक् करने में।
(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयॅल से पृथक् करने में।
(d) दही से मक्खन निकालने के लिए।
(e) जल से तेल निकालने के लिए।
(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक् करने में।
(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक् करने में।
(h) भूसे से गेहूँ के दानों को पृथक् करने में।
(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए।
(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक् करने में।

READ FULL ANSWER »

प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचा तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100 g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।

(a) 50 g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी?
(b) प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी? स्पष्ट करें।
(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा?
(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 
READ FULL ANSWER »
VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: विज्ञान
Class: class 9
Chapter 2: क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
Medium: Hindi Medium