
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध क... - लोकतांत्रिक राजनीति
किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी ज़रूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?
क. अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।
ख. अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना।
ग. सरकारी नीतियों के खिलाफ़ जन सभाएँ करना।
घ. सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।
घ. सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।
(यह तरीका लोकतांत्रिक नहीं है क्योंकि रिश्वतखोरी एक अनैतिक और गैर-कानूनी कार्य है, जबकि बाकी तीनों तरीके नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के अंतर्गत आते हैं।)
Chapter Info
Subject: लोकतांत्रिक राजनीति
Class: class 9
Chapter 1: लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?
Medium: Hindi Medium