
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करो। - विज्ञान
Question
पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करो।
उत्तर (Answer)
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं:
| पादप कोशिका | जंतु कोशिका |
| 1. इसमें कोशिका भित्ति पाई जाती है। | इसमें कोशिका भित्ति नहीं होती है। |
| 2. इसमें हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) पाए जाते हैं। | इसमें हरितलवक नहीं पाए जाते हैं। |
| 3. इसमें एक बहुत बड़ी रसधानी होती है। | इसमें रसधानियां बहुत छोटी होती हैं। |
| 4. इसमें तारककाय (Centrosome) अनुपस्थित होते हैं। | इसमें तारककाय उपस्थित होते हैं। |
