
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
क्या अब आप निम्नलिखित तालिका में दिए गए रिक्त स्थानो... - विज्ञान
Question
क्या अब आप निम्नलिखित तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों को भर सकते हैं, जिससे कि प्रोकैरियोटी तथा यूकैरियोटी कोशिकाओं में अंतर स्पष्ट हो सके:

उत्तर (Answer)
| प्रोकैरियोटी कोशिका | यूकैरियोटी कोशिका |
1. आकार प्रायः छोटा (1 – 10 µm) 1 µm = 10^{-6} m | 1. आकार प्रायः बड़ा ( 5 – 100 µm) |
| 2. केंद्रकीय क्षेत्र: अस्पष्ट होता है क्योंकि इसमें केंद्रक झिल्ली नहीं होती है और इसे केंद्रकाय (Nucleoid) कहते हैं। | 2. केंद्रकीय क्षेत्र: सुस्पष्ट जो चारों ओर से केंद्रकीय झिल्ली से घिरा रहता है। |
| 3. क्रोमोसोम: एक | 3. क्रोमोसोम: एक से अधिक |
| 4. झिल्ली युक्त कोशिका अंगक अनुपस्थित | 4. झिल्ली युक्त कोशिका अंगक उपस्थित होते हैं। |