
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि,(i) वह एकसमान त्वरण से ... - विज्ञान
Question
आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि,
(i) वह एकसमान त्वरण से गति में है?
(ii) वह असमान त्वरण से गति में है?
उत्तर (Answer)
(i) एकसमान त्वरण:
जब एक सीधी रेखा में चलती हुई वस्तु का वेग समान समयांतराल में समान मात्रा में परिवर्तित होता है (बढ़ता या घटता है), तो कहा जाता है कि वस्तु एकसमान त्वरण से गति में है। (उदाहरण: ऊपर से नीचे गिरती हुई वस्तु)।
(ii) असमान त्वरण:
जब वस्तु का वेग समान समयांतराल में असमान मात्रा में परिवर्तित होता है, तो कहा जाता है कि वस्तु असमान त्वरण से गति में है। (उदाहरण: भीड़ वाली सड़क पर चलती हुई कार)।