
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि कैसे होती है? - विज्ञान
Question
भंडार गृहों (गोदामों) में अनाज की हानि कैसे होती है?
उत्तर (Answer)
भंडार गृहों में अनाज की हानि मुख्य रूप से दो प्रकार के कारकों से होती है:
जैविक कारक: जैसे- कीट, कृंतक (चूहे), कवक (फफूंद), चिंचड़ी और जीवाणु।
अजैविक कारक: जैसे- भंडारण के स्थान पर नमी और तापमान का उपयुक्त न होना।
इन कारकों के कारण अनाज की गुणवत्ता खराब हो जाती है, वजन कम हो जाता है, रंग बदरंग हो जाता है और अंकुरण की क्षमता कम हो जाती है।