Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»विज्ञान» Chapter 12: खाद्य संसाधनों में सुधार

आनुवंशिक फेरबदल क्या हैं? कृषि प्रणालियों में ये कैसे उपयोगी हैं? - विज्ञान

Question

आनुवंशिक फेरबदल क्या हैं? कृषि प्रणालियों में ये कैसे उपयोगी हैं?

उत्तर (Answer)

आनुवंशिक फेरबदल:
फसल में मनचाहे गुण प्राप्त करने के लिए उसके जीन में बदलाव करना या किसी अन्य स्रोत से नया जीन डालना आनुवंशिक फेरबदल कहलाता है। इससे आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसलें तैयार होती हैं।

कृषि प्रणालियों में उपयोग:

  1. इससे फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

  2. इससे फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिकूल परिस्थितियों (जैसे- सूखा, लवणता) को सहन करने की क्षमता विकसित की जा सकती है।

  3. इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

Related Questions

VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: विज्ञान
Class: class 9
Chapter 12: खाद्य संसाधनों में सुधार
Medium: Hindi Medium