Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»विज्ञान» Chapter 4: परमाणु की संरचना

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या,... - विज्ञान

Question

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए- परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।

उत्तर (Answer)

1. परमाणु संख्या (Atomic Number):
किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की कुल संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं। इसे 'Z' से दर्शाते हैं।
उदाहरण: हाइड्रोजन के नाभिक में 1 प्रोटॉन होता है, इसलिए इसकी परमाणु संख्या Z = 1 है।

2. द्रव्यमान संख्या (Mass Number):
परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या कहते हैं।
उदाहरण: कार्बन के परमाणु में 6 प्रोटॉन और 6 न्यूट्रॉन होते हैं, अतः द्रव्यमान संख्या = 6 + 6 = 12u है।

3. समस्थानिक (Isotopes):
एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।
उदाहरण: हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं: प्रोटियम (

^1_1H), ड्यूजीरियम (^2_1H), और ट्राइटियम (^3_1H)।

 

4. समभारिक (Isobars):
अलग-अलग तत्वों के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या भिन्न-भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या समान होती है, समभारिक कहलाते हैं।
उदाहरण: कैल्शियम (परमाणु संख्या 20) और आर्गन (परमाणु संख्या 18) दोनों की द्रव्यमान संख्या 40 है।

समस्थानिकों के दो उपयोग:

  1. यूरेनियम के एक समस्थानिक का उपयोग परमाणु भट्टी (nuclear reactor) में ईंधन के रूप में होता है।

  2. कोबाल्ट के एक समस्थानिक का उपयोग कैंसर के उपचार में होता है। (या आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग घेंघा रोग के इलाज में होता है।)

 

Related Questions

VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: विज्ञान
Class: class 9
Chapter 4: परमाणु की संरचना
Medium: Hindi Medium