
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिए: (i) निम्नलिखित... - समकालीन भारत
नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिए:
(i) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में (ख) आगमन वाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में (घ) इनमें से कोई नहीं
(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है
(क) उच्च जन्म दर (ख) उच्च मृत्यु दर
(ग) उच्च जीवन दर (घ) अधिक विवाहित जोड़े
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या (ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर (घ) प्रति हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
(iv) 2011 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है
(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।
(i) (ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
(ii) (क) उच्च जन्म दर
(iii) (ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(iv) (ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।