
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नि... - विज्ञान
पहले अठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए।
परमाणु की विभिन्न कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों के वितरण के लिए बोर और बरी द्वारा प्रस्तुत नियम निम्नलिखित हैं:
किसी कक्षा (shell) में उपस्थित अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या को सूत्र 2n² से दर्शाया जाता है, जहाँ 'n' कक्षा की संख्या है।
प्रथम कक्ष (K-कोश) में अधिकतम इलेक्ट्रॉन = 2 × 1² = 2
द्वितीय कक्ष (L-कोश) में अधिकतम इलेक्ट्रॉन = 2 × 2² = 8
तृतीय कक्ष (M-कोश) में अधिकतम इलेक्ट्रॉन = 2 × 3² = 18
चतुर्थ कक्ष (N-कोश) में अधिकतम इलेक्ट्रॉन = 2 × 4² = 32
सबसे बाहरी कोश (outermost shell) में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 8 हो सकती है।
इलेक्ट्रॉन बाहरी कक्षाओं में तब तक नहीं भरते जब तक कि उससे अंदर वाली कक्षाएँ पूर्ण रूप से नहीं भर जातीं। अर्थात् कक्षाएँ क्रमानुसार भरती हैं।