
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखें।&n... - विज्ञान
निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखें।
(a) जे. जे. टॉमसन ने यह प्रस्तावित किया था कि परमाणु के केंद्रक में केवल न्यूक्लीयॉन्स होते हैं।
(b) एक इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन मिलकर न्यूट्रॉन का निर्माण करते हैं इसलिए यह अनावेशित होता है।
(c) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से लगभग \frac{1}{2000} गुणा होता है।
(d) आयोडीन के समस्थानिक का इस्तेमाल टिंक्चर आयोडीन बनाने में होता है। इसका उपयोग दवा के रूप में होता है।
(a) F (टॉमसन ने कहा था कि इलेक्ट्रॉन धनावेशित गोले में धंसे होते हैं, न्यूक्लीयॉन्स की बात नहीं की थी)
(b) F (न्यूट्रॉन एक मौलिक कण है, यह इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन के मिलने से नहीं बनता)
(c) T
(d) F (टिंक्चर आयोडीन में साधारण आयोडीन का उपयोग होता है; आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग घेंघा रोग के उपचार में होता है)