
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
किसी माध्यम में ध्वनि द्वारा उत्पन्न विक्षोभ आपके कानों तक कैस... - विज्ञान
Question
किसी माध्यम में ध्वनि द्वारा उत्पन्न विक्षोभ आपके कानों तक कैसे पहुँचता है?
उत्तर (Answer)
जब ध्वनि स्रोत कंपन करता है, तो वह अपने आसपास के माध्यम के कणों में विक्षोभ उत्पन्न करता है। ये कण अपने निकटवर्ती कणों में गति उत्पन्न करते हैं और फिर अपनी मूल स्थिति में वापस आ जाते हैं। यह प्रक्रिया माध्यम में निरंतर चलती रहती है और विक्षोभ हमारे कानों तक पहुँच जाता है।