Logo

Get Updates

Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.

Home» class 9»विज्ञान» Chapter 9: गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम बताइए। - विज्ञान

Question

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम बताइए।

उत्तर (Answer)

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम:

विश्व का प्रत्येक पिंड अन्य पिंड को एक बल से आकर्षित करता है, जो दोनों पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। यह बल दोनों पिंडों को मिलाने वाली रेखा की दिशा में लगता है।

सूत्र:

F = G \frac{M \times m}{d^2}

 

जहाँ:

  • F = आकर्षण बल

     

  • G = सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थिरांक

     

  • M, m = पिंडों के द्रव्यमान

     

  • d = पिंडों के बीच की दूरी

Related Questions

VIEW ALL SOLUTIONS

Chapter Info

Subject: विज्ञान
Class: class 9
Chapter 9: गुरुत्वाकर्षण
Medium: Hindi Medium