
Get Updates
Subscribe to receive instant notifications for new study materials and important updates.
एक अभिक्रिया में 5.3\text{ g} सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0\t... - विज्ञान
एक अभिक्रिया में 5.3\text{ g} सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0\text{ g} एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2\text{ g} कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2\text{ g} सोडियम एसीटेट एवं 0.9\text{ g} जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल \to
सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
अभिकारकों का कुल द्रव्यमान:
= \text{सोडियम कार्बोनेट} + \text{एसीटिक अम्ल}= 5.3\text{ g} + 6.0\text{ g}= 11.3\text{ g}
उत्पादों का कुल द्रव्यमान:
= \text{सोडियम एसीटेट} + \text{कार्बन डाइऑक्साइड} + \text{जल}= 8.2\text{ g} + 2.2\text{ g} + 0.9\text{ g}= 11.3\text{ g}
चूँकि अभिकारकों का कुल द्रव्यमान ( 11.3\text{ g}), उत्पादों के कुल द्रव्यमान (11.3\text{ g}) के बराबर है, अतः यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।